आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय तसिमो पर बनी डॉक्यूमेंट्री
Gargachary Times
14 May 2026, 20:31
118 views
Dholpur
आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालय पर राज्य स्तरीय वीडियो शूटिंग टीम ने आकर योजना के संबंध 18 सूचकांकों पर वीडियो शूट किया राज्य स्तर से डॉक्यूमेंट्री के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर तसिमो का चयन किया गया जिसमें विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र पर औषधालय में सभी जगह योजना के 18 सूचकांकों पर बारीकी से वीडियो शूट किया गया और डॉक्यूमेंट्री बनाई गई इसमें प्रकृति परीक्षण गर्भवती महिलाओं की जांच किशोरियों में खून की कमी, बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज उच्च रक्तचाप,मधुमेह आदि के बारे में विभिन्न रोगियों की जांच एवं वार्ता की गई एवं उनका वीडियो शूट किया गया धौलपुर जिले में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में पांच औषधालय संचालित है जिनमें से तसिमो का चयन डॉक्यूमेंट्री के लिए किया गया इसमें प्रत्येक वार्ड से आरोग्य मित्र और आरोग्य सखी का चयन किया गया साथ ही उनको प्रशिक्षण प्रदान कर योजना की एक-एक बिंदु को घर-घर तक आम जन तक पहुंचाने के लिए उनका प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उच्च रक्तचाप,मधुमेह एवं शरीर मेँ ऑक्सीजन की स्तिथि कैसे नापते हैं यह सारी चीज उनको सिखाई गई घर के आसपास के पौधों के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग धौलपुर डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा श्री मुकेश कुमार शर्मा वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ राजवीर शर्मा डॉ रामनिवास डॉक्टर दिनेश चंद वरिष्ठ कंपाउंड राकेश शर्माअवधेश कुमार लहरी जसोदा एएनएम रितु शर्मा एवं भारी संख्या में आम जन मौजूद रहे