Loading...

आदित्य विजन का बड़ा विस्तार, एक साथ तीन नए स्टोर्स का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगे मेगा ऑफर्स और करोड़ों के पुरस्कार

Gargachary Times 14 May 2026, 20:31 129 views
Agra
आदित्य विजन का बड़ा विस्तार, एक साथ तीन नए स्टोर्स का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगे मेगा ऑफर्स और करोड़ों के पुरस्कार
आदित्य विजन ⁠ ने आगरा में एक साथ तीन नए और भव्य स्टोर्स का उद्घाटन कर उत्तर भारत में अपने विस्तार को नई मजबूती दी है। एमजी रोड, सिकंदरा और फतेहाबाद में खुले ये नए शोरूम कंपनी के 205वें, 206वें और 207वें आउटलेट के रूप में शुरू हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल सेक्टर में तेजी से उभर रहे इस प्रतिष्ठान ने शानदार ऑफर्स, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद सेवाओं के दम पर ग्राहकों के बीच खास पहचान बनाई है। साल 1999 में पटना से अपने पहले शोरूम की शुरुआत करने वाला आदित्य विजन आज देशभर में 207 से अधिक शोरूम्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुका है। कंपनी ग्राहकों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, आसान फाइनेंस सुविधाएं और उत्कृष्ट आफ्टर सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। कंपनी के निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा कि आगरा में एक साथ तीन नए स्टोर्स खोलने का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के भरोसे, कर्मचारियों की मेहनत और सहयोगियों के समर्थन से कंपनी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। आदित्य विजन बिहार की पहली ऐसी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन है जो National Stock Exchange of India और Bombay Stock Exchange में सूचीबद्ध है। कंपनी का फोकस ग्राहकों को सही उत्पाद, उचित मूल्य और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराना है। नए स्टोर्स के शुभारंभ के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और आसान फाइनेंस योजनाओं की घोषणा की है। 36 आसान मासिक किश्तों पर ब्याज मुक्त फाइनेंस सुविधा डेबिट कार्ड द्वारा पेपरलेस फाइनेंस जीरो डाउन पेमेंट पर पसंदीदा उत्पाद खरीदने की सुविधा पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान पर सुपर एक्सचेंज ऑफर त्वरित लोन सुविधा बजाज फाइनेंस ग्राहकों के लिए एक ईएमआई कंपनी द्वारा वहन ₹7500 तक का कैशबैक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर विशेष छूट लैपटॉप खरीदने पर वायरलेस कीबोर्ड और माउस मुफ्त कंपनी का मुख्य संदेश भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है “अदा करें छोटी किस्तों में सिर्फ मूल, ब्याज जाए बिल्कुल शून्य” 23 करोड़ रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका कंपनी की वार्षिक Buy & Win योजना इस बार ग्राहकों के लिए बेहद खास मानी जा रही है। योजना के तहत कुल 23 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पटना, रांची, लखनऊ और इंदौर में एक-एक घर प्रथम पुरस्कार में 225 कारें द्वितीय पुरस्कार में 1501 मोटरसाइकिलें हर ₹10,000 की खरीदारी पर मेगा ड्रॉ कूपन आगरा में बढ़ता भरोसा, ग्राहकों को मिलेगा आधुनिक खरीदारी अनुभव आदित्य विजन लगातार ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, उच्च स्तरीय सेवाएं और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। आगरा में एक साथ तीन नए स्टोर्स का उद्घाटन कंपनी के तेजी से बढ़ते विस्तार और ग्राहकों के बीच मजबूत होते विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।.
Follow Samachar24