जेम पोर्टल पर क्रय के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन
Gargachary Times
22 August 2025, 20:54
99 views
Firozabad
अपराहन 12:00 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जेम पोर्टल से क्रय के सम्बन्ध में जिलाधिकारी फिरोजाबाद की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जनपद फिरोजाबाद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, जेम बॉयर एवं जेम ऑपरेटर उपस्थिति रहे। वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा कार्यशाला में बताया गया कि जेम पोर्टल पर किस तरीके से बिड/निविदा प्रक्रिया अपनायी जाये तथा बिड/निविदा में किन-किन नियम एवं शर्तों का समावेश किया जाए। जिलाधिकारी फिरोजाबाद द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जेम पोर्टल पर क्रय प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी एवं ईमानदारी पूर्वक सम्पन्न की जाये।