Loading...

परसोत्तम मास मेले को लेकर प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Gargachary Times 14 May 2026, 20:47 4 views
Mathura
परसोत्तम मास मेले को लेकर प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
गोवर्धन -आगामी 17 मई से लगने जा रहे परसोत्तम मास मेला को लेकर प्रशासन काफी चुस्त एवं दुरुस्त नजर आ रहा है जिसको लेकर आज पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन द्वारा गोवर्धन कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया प्रशासन द्वारा की जा रही कड़ी कार्यवाही को देख सभी अतिक्रमण कार्यों में हड़कंप देखने को मिला। पुलिस प्रशासन द्वारा तीन दिनपूर्व दानघाटी मंदिर पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने अपना आक्रमण नहीं हटाया जिसको लेकर क्षेत्र अधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह,नायब तहसील गोवर्धन जयंती मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर एवं नगर पंचायत कर्मचारियों की सहायता से डीग अड्डा से एकता चौराहा तक अतिक्रमण मुक्त कराया। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने दुकानदारों को हिदायत दी कि आज से लेकर गुरु पूर्णमासी मेला तक कोई भी दुकानदार नाली के ऊपर अपने किसी भी प्रकार के अतिक्रमण ने करे । कोई भी दुकानदार इस प्रकार अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । वहीं पुलिस की कार्यवाही से नाराज दुकानदारों ने आरोप लगाया कि स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यवाही की है और छोटे दुकानदारों को जिससे काफी नुकसान हुआ है प्रशासन द्वारा उनके ट्रिपाल फाड़ दिए गए उनके दुकानों से कुर्सी तख्त इत्यादि समान को भी जबरन नगर पंचायत के ट्रैक्टर में डालकर ले गए।
Follow Samachar24