Loading...

जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कम्पोजिट विद्यालय दखिनारा का औचक निरीक्षण एव कार्यालय पर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

Gargachary Times 14 May 2026, 20:47 170 views
Firozabad
जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कम्पोजिट विद्यालय दखिनारा का औचक निरीक्षण  एव कार्यालय पर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा सर्वप्रथम कंपोजिट विद्यालय दखिनारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी कक्षाओं में अध्ययनरत पाए गए तथा शैक्षणिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से संचालित होती हुई पाई गईं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, मिड-डे मील व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। बीएसए द्वारा उपस्थित शिक्षकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा विद्यालय संचालन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभी शिक्षकों को विद्यालय में अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एवं जिला समन्वयक (डीसी) उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक के प्रमुख बिंदु निम्नवत रहे: 1. आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम): आरटीई के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की गई। शेष रह गए बच्चों के नामांकन में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पात्र बच्चों का समयबद्ध प्रवेश सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। 2. डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर): विद्यार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरण की प्रगति की समीक्षा की गई। आधार लिंकिंग एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। 3. डिजिटल अटेंडेंस: शिक्षकों एवं कर्मचारियों की डिजिटल उपस्थिति की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत डिजिटल उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 4. विद्यालय निरीक्षण: विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, मिड-डे मील एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। नियमित निरीक्षण के माध्यम से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। 5. नामांकन अभियान: अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए गए। 6. पासआउट विद्यार्थी: पासआउट विद्यार्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। उच्च कक्षाओं में प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। 7. जल जीवन मिशन: विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल एवं नल कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालय की रसोई एवं शौचालयों में वाटर प्वाइंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 8.जर्जर विद्यालय भवनों : जर्जर एवं अनुपयोगी विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण एवं संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
Follow Samachar24