Loading...

लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को शांतीपूर्ण ढंग से सपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की आयोजित

Gargachary Times 14 May 2026, 20:48 175 views
Firozabad
लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को शांतीपूर्ण ढंग से सपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की आयोजित
आगामी 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रतिभाग किया, यह परीक्षा 21 मई को प्रातः 10 से 12 बजे तक एक पाली में जनपद के कुल 15 केंद्रांे पर आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि परीक्षा के सफल संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी, सभी परीक्षा केंद्रांे पर सीसीटीवी कैमरंे पूरी तरह सक्रिय रहें, क्लार्क रूम की व्यवस्था चाक-चौबंद, फर्नीचर सीटिंग प्लान मानक के अनुरूप रहे। सभी कक्षाओं में लगी घड़ियां सही ढंग से कार्य कर रही हो, उनका समय आपस में मिलान कर लिया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को समय की सटीक जानकारी रहें, गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर शीतल पेयजल, ओ0आर0एस0 घोल, स्वच्छता और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, प्रत्येक केंद्र पर एक मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए वॉलिंटियर्स लगाए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान निर्वाध बिजली आपूर्ति बनी रहें, इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य परिक्षार्थियों को ‘‘तनावमुक्त और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है, प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा की परीक्षा की गरिमा बनी रहे और परीक्षार्थियों को हर संभव सहायता मिले।‘‘ इस दौरान इस परीक्षा के नोडल अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विशु राजा, एस0पी0 सिटी रविशंकर प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार एवं सभी जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24