Loading...

थाना रामगढ़ पुलिस टीम के द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू बरामदगी सहित किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 14 May 2026, 20:50 126 views
Firozabad
थाना रामगढ़ पुलिस टीम के द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू बरामदगी सहित किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हिना धर्मकांटे से ऊर्दू नगर की तरफ जाने वाला रास्ता थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद से 01 अभियुक्त मुन्ना उर्फ फुरकान पुत्र शाहिद बेग निवासी नूर नगर गली नम्बर 12, कोहिनूर रोड़ थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त मुन्ना उर्फ फुरकान के विरुद्ध मु0अ0सं0 301/2026 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24