थाना लाइनपार पुलिस टीम के द्वारा वांछित अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ रॉकी को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
14 May 2026, 20:51
19 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर फिरोजाबाद के नेतृत्व मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2026 धारा 87/64(1)/351(2) बीएनएस0 में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ रॉकी पुत्र मुरलीलाल निवासी ग्राम गुदाऊ थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद को आज दिनाँक 14.05.2026 ग्राम नकटपुरा से ठार बालकराम की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्य़वाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।