Loading...

गोवर्धन के हरिपुरा में मिला अज्ञात साधु भेषधारी व्यक्ति का शव

Gargachary Times 15 May 2026, 20:57 24 views
Mathura
गोवर्धन के हरिपुरा में मिला अज्ञात साधु भेषधारी व्यक्ति का शव
कस्बा गोवर्धन की राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित हरिपुरा में शुक्रवार की सुबह एक साधु भेजदारी व्यक्ति का शव मिला । लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन अज्ञात साधु भेषधारी व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार अज्ञात शव हिंदू पुरुष जिसकी उम्र करीब 48 वर्ष है ग्राम हरिपुरा के कच्चे रास्ते पर मिला है जिसकी आंख के नीचे चोट लगी हुई है और खून जमा हुआ है प्रथम दृष्टया जांच करने पर ऐसा प्रतीत होता है कि उपरोक्त व्यक्ति गिर जाने के कारण उसका मुंह जमीन पर लगा है और चेहरे पर चोट लगी है तथा रक्त बह जाने के कारण उपरोक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जिसके पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव की वास्ते शिनाख्त 72 घंटे के लिए जिला मोर्चरी मथुरा रखवाया गया है पुलिस प्रशासन द्वारा जनता से अपील की गई है कि यदि उक्त व्यक्ति के संबंध में किसी को कोई जानकारी है तो थाना गोवर्धन पर सूचना देने की कृपा करें ।
Follow Samachar24