Loading...

मैनपुरी में युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, घर से 100 मीटर दूर खेत में मिली लाश,मामा के घर रहने आया था

Gargachary Times 15 May 2026, 21:02 99 views
Mainpuri
मैनपुरी में युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, घर से 100 मीटर दूर खेत में मिली लाश,मामा के घर रहने आया था
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में परिवारिक विवाद के बाद घर से निकले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने मामा के गांव कत्तरा में बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। परिजनों से बातचीत पर पता चला कि युवक का घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिससे नाराज होकर वह मामा के यहां आया था। घर में परिजनों से हुआ था झगड़ा मृतक की पहचान लालपुर निवासी 25 वर्षीय आलोक यादव पुत्र अनार सिंह के रूप में हुई है। वह ओमनी कार चलाता था। आलोक शादीशुदा था। बुधवार शाम को घर पर किसी बात को लेकर उसका परिजनों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर गांव कत्तरा में रहने वाले अपने मामा वेदराम के घर चला गया था। मामा के घर से 100 मीटर दूर मिली लाश देर रात करीब 1:30 बजे आलोक ने मामा के घर से लगभग 100 मीटर दूर उनके खेत में तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आलोक का शव वेदराम पुत्र मुंशीलाल के खेत में पड़ा मिला। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। अवैध शस्त्र रखने का मुकदमा दर्ज बघौनी ग्राम सभा के प्रधान सतीश यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को मोर्चरी में रखवाया। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक आलोक यादव के विरुद्ध अवैध शस्त्र रखने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष किशनी छत्रपाल सिंह ने बताया कि- "मृतक शराब पीने का आदी था। घर मे झगड़ा होने के बाद ननिहाल आ गया था। जिसके बाद रात में गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसका शव पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के विरुद्ध अवैध शस्त्र रखने का मुकदमा दर्ज किया है"
Follow Samachar24