Loading...

वाहन मुक्त दिवस पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पेश की मिसाल, पैदल पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Gargachary Times 15 May 2026, 21:03 141 views
Firozabad
वाहन मुक्त दिवस पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पेश की मिसाल, पैदल पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जनपद फिरोजाबाद में “वाहन मुक्त दिवस” का पालन करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं पैदल कार्यालय पहुंचकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। मा० मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी के साथ एडीएम (नमामि गंगे) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि यदि हम छोटी-छोटी दूरियों के लिए निजी वाहनों के बजाय पैदल चलना, साइकिल का प्रयोग करना, कार-पूलिंग तथा सार्वजनिक परिवहन अपनाना शुरू करें, तो इससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण अधिक स्वच्छ एवं हरा-भरा बनेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि वाहन मुक्त दिवस केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक संकल्प है। इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जनपद में चलाए गए इस अभियान की लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
Follow Samachar24