Loading...

ग्राम पंचायत खैरगढ़ और ग्राम पंचायत कनवारा में की गई लीगल एड क्लीनिक की स्थापना तथा विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओ के संबंध में किया जागरुक

Gargachary Times 15 May 2026, 21:03 122 views
Firozabad
ग्राम पंचायत खैरगढ़ और ग्राम पंचायत कनवारा में की गई लीगल एड क्लीनिक की स्थापना तथा विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओ के संबंध में किया जागरुक
फिरोजवाद /राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग के कुशल मार्गदर्शन में “ग्राम न्याय सहायता अभियान” के अंतर्गत विधिक सहायता सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत खैरगढ़ एवं ग्राम पंचायत कनवारा में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। जिसका भव्य उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुश्री योगेश शिवा ने फीता काटकर किया और ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि, लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें न्याय प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम स्तर पर विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Follow Samachar24