गोवर्धन में धूमधाम से निकाली गई भव्य परशुराम शोभायात्रा
Gargachary Times
15 May 2026, 21:05
146 views
Mathura
गोवर्धन: कस्बा गोवर्धन में भगवान परशुराम जी की भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें गोवर्धन क्षेत्र के समस्त ब्राह्मण,वैश्य, ठाकुर आदि सभी समाजों के प्रतिष्ठित और गणमान्य लोगों ने बड़े ही भाव और हर्ष उल्लास के साथ भाग लिया। शोभायात्रा से पूर्व दानबिहारी के बाड़े में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके उपरांत मंचासीन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। कार्यक्रम के बाद बड़े ही धूमधाम से दिव्य झांकियों और बैंड बाजों के साथ भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकली गई। शोभायात्रा में बड़े बूढ़े बच्चे युवा सभी हर्ष उल्लास के साथ नाचते झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा दसवीसा स्थित दानबिहारी के बाड़े से प्रारंभ होकर दसवीसा,होते हुए सौंख अड्डा दानघाटी मंदिर मार्ग से होते हुए डीग अड्डा पहुंची ।जहां बीच बीच में तमाम अन्य वर्ग के लोगों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर ओर जलपान इत्यादि से भव्य स्वागत सम्मान किया गया।इसके बाद शोभायात्रा अपने चरमोत्कर्ष की ओर आगे बढ़ चली ।आगे बढ़ा बाजार मोदी खाना तिराहा पर भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी के भजनों पर सभी लोग झूमते नाचते हुए चल रहे थे।युवाओं द्वारा निकाली गई पटेबाज़ी ओर काली माता की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। युवा ब्राह्मण बच्चों ने बेजोड़ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मंत्रमुग्ध कर देने वाली पटेबाज़ी दिखाई। अंत में शोभायात्रा का हाथी दरवाज़ा,नगर पंचायत, चकलेश्वर होते हुए दसवीसा स्थित दानबिहारी के बाड़े पर सम्पूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मास्टर जी ने की इस अवसर पर गोवर्धन क्षेत्र से विधायक मेघश्याम सिंह, मथुरा से नीरज शर्मा गोवर्धन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष खेमचंद शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, रामधन शर्मा बांके हिन्दू नंदकिशोर एडवोकेट ,नृत्यगोपाल शर्मा,मनोज काका , अड़ींग से राजेश गौड, देवेंद्र शर्मा, भावेश कीर्तनिया आन्यौर से लक्ष्मीनारायन, जतीपुरा से राम पंडित,जतीपुरा से श्याम सुंदर उपाध्याय, मथुरा से गोल्डी शर्मा,पूर्वा भजपा नगर अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ परशुराम कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण पाठक, केशव मुखिया,विनय उपाध्याय, मुकुट कौशिक,अंशु कौशिक, दिवांशु पाठक, आदित्य उपाध्याय,विशाल भारद्वाज, हेमंत शर्मा, पीयूष शर्मा,सागर शर्मा,मोहित शर्मा, धीरज,राहुल मुखिया,मोनू शर्मा,दिवाकर, भोला पाठक वंशी शर्मा,बिट्टू शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, विवेक पाठक नीतू पंडित,रोहित पंडित,आदि तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।