हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान जी की जन्म जयंती पर ग्राम बासअदोल में भव्य शोभायात्रा और सभा का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब
Gargachary Times
16 May 2026, 21:33
128 views
Agra
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा
आगरा। हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान जी की जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम बास अदोल चावली में एक भव्य सभा और विशाल शोभायात्रा का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में दूर-दूर से क्षत्रिय समाज के नामचीन सिंगर्स, प्रबुद्ध समाजसेवी और भारी संख्या में सर्वसमाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने देश के महान योद्धा हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की वीर गाथाओं और उनके अदम्य साहस को याद कर उन्हें नमन किया।
हवन-यज्ञ के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
सनातन परंपरा और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए किसी भी शुभ कार्य से पहले किए जाने वाले पूजन की तरह, इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत भी पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ करके की गई। आहुति देकर देश की खुशहाली और समाज की उन्नति की कामना की गई। इसके बाद पहले विचार सभा और फिर बाद में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष ने किया सयोजन
इस भव्य सभा और शोभायात्रा का सफल आयोजन आगरा हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष व प्रसिद्ध राजपूत सिंगर एम.एस. ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से कार्यक्रम का कुशल संचालन ठाकुर मधुबन सिंह के द्वारा किया गया, जिन्होंने मंच पर आए सभी अतिथियों का उत्साहवर्धन किया।
दिग्गज समाजसेवी और दर्जनों सिंगर्स रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर जगबीर सिंह, अंशुमन ठाकुर, सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान:
* अंशुमन ठाकुर, पवन ठाकुर, ठाकुर विपिन गौर
* लाला ठाकुर, युद्धी ठाकुर, जीत ठाकुर,
* गौरव ठाकुर, प्रवल ठाकुर, ठाकुर महेश फौजी आशकुमार ठाकुर,
* अतुल ठाकुर, मंगल ठाकुर, अनु ठाकुर
* वर्षा पंडित, शिवानी ठाकुर, सौरभ ठाकुर, मनीष ठाकुर
सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी और कलाकार मौजूद रहे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कार्यक्रम स्थल से लेकर शोभायात्रा के पूरे रूट पर चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।