Loading...

स्वच्छ और सुंदरता में झंडा गाढ़ रही राजधानी लखनऊ में नहीं दिखाई दे रही नगर निगम की फागिंग मशीन

Gargachary Times 22 August 2025, 21:01 244 views
Lucknow
स्वच्छ और सुंदरता में झंडा गाढ़ रही राजधानी लखनऊ में नहीं दिखाई दे रही नगर निगम की फागिंग मशीन
स्वच्छ और सुंदरता में झंडा गाढ़ रही राजधानी लखनऊ में नहीं दिखाई दे रही नगर निगम की फागिंग मशीन बरसात के इस मौसम में गली मोहल्लों में मच्छरों की भरमार लगातार क्षेत्रीय पार्षदों से शिकायत कर रही जनता को पार्षदों की तरफ से मिलता एक ही जवाब नगर निगम के पास नहीं उपलब्ध साइकिल कैसे कराए गली मोहल्लों में फॉगिंग लेकिन सवाल यह है सड़कों पर क्यों नहीं दिखाई दे रही फॉगिंग मशीन सच्चाई तो यह है नगर निगम के पास फागिंग मशीनें ही उपलब्ध नहीं है नगर निगम के पास अगर कुछ है तो पेट्रोल डीजल और अपने लिए खुद की गाड़ियां वर्ष समाप्त होने में अभी समय बाकी है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने आम जनता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है गाड़ियों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से राजधानी में जनता से हाउस टैक्स जमा करने के लिए सूचित किया जा रहा है जमा ना करने पर नोटिस चस्पा करने एवं सील करने की दी जा रही है चेतावनी लेकिन वर्षा ऋतु के इस मौसम में जगह-जगह जल भराव ,कूड़ो के ढेर ,राजधानी की गड्ढा युक्त सड़के जिसके कारण पलटते ई रिक्शा, एक्टिवा ,मोटरसाइकिल, एवं चोटिल होता आम नागरिक बेशर्म हो चुके नगर निगम के लोगों को दिखाई नहीं देता जब इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के मुखिया जिन्हें सख्त प्रशासक के रूप में जाना जाता है उनके आदेशों की परवाह नहीं तो यह आम जनता की क्या परवाह करेंगे पूर्व रहे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के जाने के बाद ऐसा प्रतीत होता है नगर निगम बिना नगर आयुक्त के चल रहा है
Follow Samachar24