डीएम संतोष कुमार शर्मा ने टूण्डला स्थित मंडी परिषद का औचक निरीक्षण
Gargachary Times
16 May 2026, 21:37
4 views
Firozabad
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज टूंडला स्थित मंडी परिषद का औचक निरीक्षण कर गेहूं क्रय केंद्र एवं भारतीय खाद्य निगम (एफ०सी०आई०) केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं व फीडबैक को जाना।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में किसानों की सुविधा के लिए वर्तमान में कुल 55 गेहूं क्रय केंद्र संचालित किया जा रहे हैं, जिनके माध्यम से 16500 मेट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत अब तक 10437 मेट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में गेहूं को लेकर आ रहे किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर तेज धूप और मौसम को देखते हुए पर्याप्त शेड की व्यवस्था की जाए।
किसानों के लिए शुद्ध पेयजल का प्रबंध किया जाए, मंडी परिसर में स्थित एफसीआई केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां मौजूद किसानों को आस्वस्त किया कि उनकी उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और नियम अनुसार पारदर्शी भुगतान किया जाएगा।
किसानों से अपीलः
"किसान भाई अपनी उपज को बेचने के लिए किसी भी बिचौलिए (दलाल) के चक्कर में न पड़ें। वे सीधे सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी फसल लेकर आएं। किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरा जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
इस दौरान खाद्य विपणन अधिकारी विजयता सिंह आदि उपस्थित रहे।