Loading...

विश्व कृर्षि पर्यटन दिवस के अवसर पर ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत आदर्श सेवा समिति द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया

Gargachary Times 16 May 2026, 21:45 173 views
Firozabad
विश्व कृर्षि पर्यटन दिवस के अवसर पर ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत आदर्श सेवा समिति द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया
फिरोजाबाद /विश्व कृषि पर्यटन दिवस (16 मई 2026) के अवसर पर ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत आदर्श सेवा समिति द्वारा पर्यटन ग्राम अकबरपुर के स्कूली युवाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण पर्यटन गतिविधियों से परिचित कराना एवं पर्यटन को निकट से समझने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी प्रतिभागियों द्वारा नीम करौरी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं मत्था टेककर किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को मंदिर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय हस्तशिल्प के अंतर्गत चूड़ी निर्माण एवं उसकी सजावट की पारंपरिक प्रक्रिया का अवलोकन कराया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभागियों को चूड़ी निर्माण कला से संबंधित विभिन्न तकनीकों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे युवाओं को स्थानीय हस्तशिल्प एवं ग्रामीण आजीविका के महत्व को समझने का अवसर मिला। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी वाहन के माध्यम से चौधरी फार्मस्टे पहुँचे, जहाँ उनका टीका एवं फूलमाला पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। सूक्ष्म जलपान के उपरांत फार्मस्टे के मालिक श्री राजवीर सिंह द्वारा प्रतिभागियों को फार्म का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने नई प्रजातियों के फलदार वृक्षों, कृषि आधारित गतिविधियों एवं फार्मस्टे में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को खेती की उन्नत तकनीकों, कृषि पर्यटन, स्वरोजगार एवं ग्रामीण विकास की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया। इस भ्रमण में संस्था आदर्श सेवा समिति के जिला समन्वयक अल्ताफ खान (फ़िरोज़ाबाद), ग्राम समन्वयक हेमंत यादव एवं छात्र- छात्राओं अनुज, ऋषभ, मोहित,पूजा मीन , तनुष्का पूनम, एवं किरन का महत्वपूर्ण योगदान रहा अंत में सभी प्रतिभागियों ने फार्मस्टे में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया।
Follow Samachar24