Loading...

गोवर्धन में अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Gargachary Times 18 May 2026, 12:33 21 views
Mathura
गोवर्धन में अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
गोवर्धन क्षेत्र के गांव जचौंदा निवासी ताराचंद (लगभग 60 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह गोवर्धन एकता गौशाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल ताराचंद को तुरंत गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने उनके आधार कार्ड के जरिए परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद परिजन शव को अपने घर ले आए। घटना की जानकारी मिलने पर एडिंग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि ताराचंद गोवर्धन क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और ड्यूटी से लौटते समय यह हादसा हुआ।
Follow Samachar24