Loading...

आगामी त्योहारो गंगा दशहरा व बकरा ईद को लेकर थाना रसूलपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Gargachary Times 18 May 2026, 12:37 18 views
Firozabad
आगामी त्योहारो गंगा दशहरा व बकरा ईद को लेकर थाना रसूलपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
फिरोजाबाद। आगामी त्योहार गंगा दशहरा एवं बकरा ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी रविशंकर प्रसाद, सीओ सदर प्रवीन तिवारी, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। सिटी एसपी ने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने त्योहारों के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। बैठक में विशेष रूप से पतंग उड़ाने में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के मांझे का इस्तेमाल न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक मांझा लोगों और पक्षियों के लिए खतरनाक साबित होता है। अंत में सभी लोगों ने मिलजुलकर त्योहार मनाने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
Follow Samachar24