Loading...

लक्की ट्रस्ट अनंत द्वारा गरीब मरीज की सहायता

Gargachary Times 18 May 2026, 12:38 8 views
Firozabad
लक्की ट्रस्ट अनंत द्वारा गरीब मरीज की सहायता
फिरोजाबाद: अमरोहा क्षेत्र में समाज सेवा के लिए समर्पित लक्की ट्रस्ट अनंत लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा गरीब और असहाय परिवारों की सहायता का एक सराहनीय कार्य किया गया है। हाल ही में लगभग 6 माह के एक मासूम बच्चे, अंकित (पुत्र मुन्नालाल), जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट ने उसकी मदद की। बच्चे की हालत अत्यंत नाजुक थी और उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराना संभव नहीं था। इस पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने तत्काल पहल करते हुए अस्पताल से संपर्क कर बच्चे के इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि अमरोहा क्षेत्र में कोई भी गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहेगा। लक्की ट्रस्ट अनंत दिन-रात जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
Follow Samachar24