Loading...

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने निज निवास सिरसागंज पर जन शिकायतों को सुना और प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

Gargachary Times 18 May 2026, 12:41 17 views
Firozabad
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने निज निवास सिरसागंज पर जन शिकायतों को सुना और प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
उ0प्र0 सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री जयवीर सिंह ने निर्धारित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार रविवार को 10 बजे उन्होने अपने निज निवास सिरसागंज पर जनता दर्शन लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान मा0 मंत्री जी ने जनपद व गैर जनपदांे से आए फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना और शिकायतों को उपस्थित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए कुछ प्रकरणों मंे सम्बन्धित अधिकारियों से सीधे फोन पर वार्ता कर शिकायतों को निस्तारित कराया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियांें को यह भी निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण की कार्यवाही के उपरांत शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए की उनकी शिकायत निस्तारित हो गयी है। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतेें भूमि विवाद, अतिक्रमण व कब्जा मुक्ति की आने पर मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी सिरसागंज व पुलिस क्षेत्राधिकारी सिरसागंज को निर्देशित करते हुए कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाले थाना दिवसों पर इस प्रकार के भूमि विवाद प्रकरणों को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा जाए और जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसके लिए उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्दंेश दिए कि वह प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण की अनुपालन आख्या बनाकर उन्हें भी अवगत कराऐं। उन्होने कहा कि उ0प्र0 सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गम्भीर है, इसलिए अधिकारी जनता की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करंे। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतें भूमि, बिजली, पानी, राशन कार्ड, विद्युत विभाग के बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस सम्बन्धित आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिकायकतकर्ता की शिकायत निस्तारित नहीं हुई और वह दोबारा हमारे पास आता है, तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।
Follow Samachar24