छात्रा क़ो नहीं करने दिया पेपर तो परिजनों ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग
Gargachary Times
23 August 2025, 21:34
180 views
Mathura
राया कसवे के रेलवे रोड स्थित निज विद्यालय अक्सर छात्र छात्राओं से कभी फीस के नाम पर तो कभी ड्रेस, किताबो क़ो लेकर अक्सर चर्चाओ में रहता हैं। पीड़ित विनोद ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित थाना राया में दी शिकायत के आधार पर विद्यालय प्रधानाचार्य पर छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ करने एवं कक्षा से घंटो बाहर खड़ा रखने के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिद्यालय संचालको की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की हैं साथ ही विनोद ने बताया सिर्फ उन्ही की बच्ची के साथ यह घटनाक्रम नहीं हुआ हैं और भी बच्चे हैं। जिन्हे बिद्यालय की फीस जमा न किये जाने के चलते प्रताड़ित किया जाता हैं। बताया जाता हैं पूर्व में भी ऐसा ही हुआ शिकायतों के बाद विद्यालय प्रबंधन ने माफ़ी माँग शिकायतों क़ो वापस कराया पीड़ित विनोद का कहना हैं। इस बार वो इनकी गलतियों क़ो माफ़ नहीं करेंगे इस प्रकार विद्यालय प्रबंधन बच्चो के भविष्य से खिलबाड़ कर रहे हैं। छात्र छात्राओं क़ो फीस के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा इस सम्बन्ध में प्रधानाचार्य उमेश सारस्वत से बातचीत में उन्होंने विद्यालय पर लगाए आरोपों क़ो निराधार बताते हुए कहा जो उनके ऊपर जो आरोप परिजनों द्वारा लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं उन्होंने ने किसी भी बच्चे क़ो पेपर से वंचित नहीं किया हैं। फीस के लिए जरूर बच्चो क़ो हिदायत दी गईं थी