Loading...

साहित्य और संस्कृति समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम: केशव प्रसाद मौर्य

Gargachary Times 18 May 2026, 17:34 192 views
Lucknow
साहित्य और संस्कृति समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एल पी एस गोमतीनगर (निकट कठौता झील) में आयोजित ‘भारत की कविता (द कविता कॉन्सर्ट)’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियों का श्रवण किया तथा कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय परंपरा की समृद्ध विरासत पर व्यापक प्रस्तुतियां हुयी व चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में हिंदी साहित्य और कविता जगत के अनेक महान रचनाकारों का स्मरण करते हुए रामधारीसिह दिनकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, भारतेन्दु हरिश्चंद्र व महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास एवं कबीरदास जैसे संत कवियों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि डबल इन्जन सरकार में देश एवं प्रदेश सांस्कृतिक रूप से निरंतर समृद्ध हो रहा है। उन्होंने इस अभिनव आयोजन के लिए ख्यातिलब्ध कवयित्री कविता तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति एवं साहित्यिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कहा कि यह आयोजन कविता जगत के लिए एक नई क्रांति के समान है। साहित्य का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी। कार्यक्रम में सांसद कानपुर रमेश अवस्थी, विधायक अनिल सिह, पूज्य महन्त राजूदास, (हनुमानगढ़ी अयोध्या ) प्रसिद्ध कथावाचक पं0 शिवाकांत , लोकप्रिय हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधियो, साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिको की गरिमामयी उपस्थिती रही।
Follow Samachar24