Loading...

जनपद भर में चल रहा अवैध मिट्टी खनन का खुला खेल

Gargachary Times 23 August 2025, 21:36 99 views
Mathura
जनपद भर में चल रहा अवैध मिट्टी  खनन का खुला खेल
जनपद भर में अवैध मिट्टी खनन का खुला खेल चल रहा है।प्रसाशन के निर्देशन में कार्यवाही की औपचारिकता पूरी की जा रही है,जिससे खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।शोषल मीडिया पर रातों रात अवैध मिट्टी खनन करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं।वायरल वीडियो थाना राया क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।सूत्रों का मानना है कि खनन माफियाओं ने जिस रकवा की परमीशन ली है उसकी जगह अन्य ज़मीन को खाई बनाने में जुटे हुए हैं।जिसे लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की भी उदासीनता दिखाई दे रही है।जिसका लाभ खनन माफिया उठा रहे हैं।जबकि शाशन से स्पस्ट निर्देश हैं कि खनन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाये।
Follow Samachar24