Loading...

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली बृहद पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

Gargachary Times 19 May 2026, 20:19 1 views
Agra
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली बृहद पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली बृहद पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम पर विचार किया गया जिसमें बताया गया कि,मतदाताओं के डी-डुप्लीकेशन एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 21 अप्रैल,2026 से 28 मई 2026 तक की जाएगी।मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियॉ कराने आदि का कार्य 29 मई 2026 से 09 जून 2026 के बीच तथा निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन 10 जून हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। बैठक में बताया गया कि जनपद में 690 ग्राम पंचायत हैं तथा 3407 मतदान स्थल,1432 मतदान केन्द्र, तथा 2044374 कुल ग्राम पंचायत मतदाताओं की संख्या है,1502 बीएलओ व 163 सुपरवाइजर कार्य कर रहे हैं।बैठक में संभावित डुप्लीकेट मतदाता की विकास खंडवार सूची का बीएलओ से सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का जांचोपरांत आयोग के पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
Follow Samachar24