Loading...

विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का हुआ प्रशिक्षण

Gargachary Times 23 August 2025, 21:37 102 views
Mathura
विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का हुआ प्रशिक्षण
राजकीय हाई स्कूल भदाया गंगाधर, में प्रशिक्षण का प्रारंभ माँ सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण में राजकीय हाई स्कूल भदाया गंगाधर, राजकीय हाई स्कूल झुडावई , तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परखम के एस.एम. डी. सी.के सभी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के उत्तर संदर्भ दाता डॉक्टर अखिलेश यादव और डॉक्टर कविता सक्सेना द्वारा समग्र शिक्षा समिति समिति के गठन, महत्व कार्य और दायित्व पर चर्चा कर संसाधनों का उपयोग विभिन्न विभागों से समन्वय संसाधनों को जुटाना दिए गए फंड का सदुपयोग करना पीएमएस पोर्टल का उपयोग , जैम पोर्टल तथा विद्यालय विकास योजना बनाने से पूर्व ध्यान रखे जाने वाले बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही तीनों विद्यालय राजकीय हाई स्कूल बधाया गंगाधर, राजकीय हाई स्कूल झुडावाई तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज , परखम् की प्रधानाचार्य तथा समिति के अन्य सदस्य ने चर्चा में हिस्सा लिया और अपने-अपने विद्यालय की समस्याओं पर अपने विचार रखे, प्रशिक्षण के दूसरे दिन सभी विद्यालयों द्वारा विद्यालय विकास योजना तैयार कर उसका प्रदर्शन किया गया । अभिभावकों से चर्चा कर खान एकेडमी कैरियर गाइडेंस शैक्षिक भ्रमण आदि सभी के बारे में उन लोगों को बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य भारती पांडेय द्वारा एन ई पी 2020 के क्रियान्वयन के लिए टी.एल.एम. के उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण अधिगम तथा प्रयोगों पर ज़ोर दिया गया। सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय में लगाई गई विज्ञान गणित प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवाचारों की प्रशंसा की गई। प्रशिक्षण में सुषमा अग्रवाल प्रधानाचार्य परखम, ललित कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल झुडावई तथा रेनु, अर्चना सिंह, आस्था, शिखा, बच्चू सिंह, रीना, रवि शर्मा, गजेंद्र चौधरी, तथा अभिभावकों द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।
Follow Samachar24