थाना टूण्डला पर पीस कमेटी बैठक का किया आयोजन
Gargachary Times
19 May 2026, 20:20
30 views
Firozabad
फिरोजाबाद /थाना टूण्डला पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बताया गया कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं सतत भ्रमणशील रहकर निगरानी की जाएगी।