जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक
Gargachary Times
19 May 2026, 20:21
79 views
Firozabad
फिरोजबाद जनपद / देशहित में माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, यह बैठक जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे, उपायुक्त राज्य कर ब्रजेश शेखर चौरसिया, असित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक और कर विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
इस बैठक का मुख्य उद्दे्श्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना तथा सोने के अत्यधिक आयात के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे वैश्विक दबाव को कम करना रहा, जिलाधिकारी की उपस्थिति में व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर आए वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से समझाया गया, प्रशासन द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि सभी व्यापारी देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए स्वेच्छा से सोने व चांदी की बुलियन (ईंट व बिस्कुट) की खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करेंगे।
जिलाधिकारी के इस आह्वान पर सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की गई, व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि युद्ध के कारण उपजी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए वह देश की अर्थव्यवस्था को संबल देने के लिए सरकार का हर संभव सहयोग करेंगे।
व्यापारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि फिरोजाबाद के स्थानीय बाजार में अधिकांश ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी देकर नई ज्वेलरी खरीदते हैं, यहां मुख्य रूप से बुलियन की खरीदारी का व्यापार नहीं किया जाता है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने फिरोजाबाद के समस्त नागरिकों, उपभोक्ताओं और प्रबुद्धजनों से राष्ट्र हित में अपील की की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध व अन्य कारणों से वैश्विक परिस्थितियों संवेदनशील है, सोने के अत्यधिक आयात के कारण देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव पड़ रहा है, जो सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है।
उन्होंने जनपद वासियों से आग्रह किया है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती तब तक वह स्वेच्छा से सोने की अनावश्यक खरीदी और खपत को कम करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी कहा कि यदि बहुत आवश्यक हो, तो नई खरीदारी करने के बजाय अपनी पुरानी ज्वेलरी को ही रीसायकल या रूटेेशन में लाने का प्रयास करें, ताकि बाजार में सोने की नई मांग और आयात पर नियंत्रण लगाया जा सके।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्राफा व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं व सुरक्षा संबंधी चिताओं को भी सुना और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया, सभी उपस्थित व्यापारियों ने राष्ट्रहित में माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की अपील के अनुसार ही कार्य किए जाने पर सर्वसम्मति व्यक्त की।
इस बैठक में जनपद की सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं प्रमुख व्यापारियों राजकुमार वर्मा, रामनरेश काका, संजय वर्मा, गोविंद चौहान, कुवंर पाल सिंह, मदनलाल वर्मा, आशीष तोमर, विनय कुमार गोयल, पुष्पेंद्र चौधरी आदि द्वारा मुख्य रूप से प्रतिभाग किया गया।