प्राधिकरण सचिव ने किया विधिक सेवाओं के साथ साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक
Gargachary Times
19 May 2026, 20:23
63 views
Firozabad
फिरोजाबाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा डबरई स्थित राजकीय हाईस्कूल परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें, प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, शिक्षा का अधिकार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि, प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है, जिससे समाज में न्याय एवं समानता की भावना को सुदृढ़ किया जा सके। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित किए गये तथा उन्हें किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक गण, पैरा लीगल वालंटियर्स, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।