Loading...

बाढ़ पीड़ितों को राशन किट की वितरण

Gargachary Times 23 August 2025, 21:38 260 views
Mathura
बाढ़ पीड़ितों को राशन किट की वितरण
विधायक श्री श्रीकांत शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति में बाढ़ चौकी गुरुकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन में प्रशासन द्वारा श्रीमान तहसीलदार महोदय श्री जितेन्द्र कुमार चाहर, राजस्व निरीक्षक श्री ईश्वरी प्रसाद व लेखपाल धर्मेन्द्र चौधरी एवं अन्य लेखपालगण व अधिकारी गणों के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए राशन किट का वितरण किया गया, समारोह में सभी राशन किट प्राप्त कर बड़े खुश हुए, समारोह का संबोधन करते हुए विधायक जी द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा सभी बाढ़ पीड़ितों को पूरी मदद की जायेगी, तहसीलदार महोदय ने सभी को आश्वस्त किया कि जिस तरह अब तक आपको मदद मिलती रही है, आगे भी पूरी तरह से मदद मिलती रहेगी, सभी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक रात दिन पूरी मेहनत से बाढ़ चौकियों पर बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं, और हम हर आपदा में आपके साथ है, चन्द्रशेखर वर्मा मण्डल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा बताया गया कि सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व आम जनता द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक जी एवं तहसीलदार महोदय का धन्यवाद किया, समारोह शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ।
Follow Samachar24