Loading...

थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 20 May 2026, 20:54 88 views
Firozabad
थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्म में थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त आकाश पुत्र रमेशचन्द्र निवासी नई बस्ती शान्ति नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद को चैकिंग के दौरान कलूपुरा चौराहे से 01 तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना खैरगढ़ पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को मा0 न्यायालय फिरोजाबाद के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24