Loading...

समायोजन प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग की विशेष अपील, अफवाहों से बचने की सलाह

Gargachary Times 20 May 2026, 20:59 48 views
Firozabad
समायोजन प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग की विशेष अपील, अफवाहों से बचने की सलाह
जनपद फिरोजाबाद में शिक्षकों के समायोजन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा विशेष अपील जारी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मा० उच्च न्यायालय में विचाराधीन विशेष अपील “सौरभ कुमार सिंह व 6 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य” में पारित आदेश के अनुपालन में जनपद में समायोजन की कार्यवाही की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया सामान्य स्थानांतरण नहीं है, बल्कि केवल उन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है जहां एकल शिक्षक या शिक्षक विहीन विद्यालय संचालित हो रहे हैं। ऐसे विद्यालयों में न्यूनतम दो शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समायोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह भी बताया कि कुछ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा स्थानांतरण के उद्देश्य से कार्यालय में लगातार संपर्क किया जा रहा है, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सामान्य स्थानांतरण हेतु किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए और अनावश्यक रूप से कार्यालय में संपर्क करने से बचें। विभाग ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल विभागीय आदेशों और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। अधिकारियों ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से न्यायालय के आदेशानुसार संपन्न कराई जाएगी।
Follow Samachar24