नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतु सघन अभियान चलाया गया,सरकारी भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
Gargachary Times
23 August 2025, 21:39
174 views
Mathura
मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शविवार अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह एवं अपर नगर आयुक्त पी. पाठक के नेतृत्व में वृंदावन जोन स्थित राजपुर खादर क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान खसरा संख्या 185/6 (क्षेत्रफल लगभग 20 वर्ग मीटर) तथा खसरा संख्या 116/5 (क्षेत्रफल लगभग 100 वर्ग मीटर) पर अवैध रूप से निर्मित बाउंड्री वॉल व दुकानों को हटाकर संबंधित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
नगर निगम आमजन से अपील करता है कि वे स्वेच्छा से किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाएं एवं नगर की स्वच्छता, सौंदर्य एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर निगम द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक श्री गंगाराम , प्रवर्तन दल की टीम उपस्थिति रही।