Loading...

मथुरा में भिक्षावृत्ति उन्मूलन पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Gargachary Times 20 May 2026, 21:07 110 views
Mathura
मथुरा में भिक्षावृत्ति उन्मूलन पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
मथुरा: SMILE योजना के अंतर्गत उम्मीद संस्था द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (NISD) के सहयोग से वृंदावन के होटल रॉयल भारती में भिक्षावृत्ति उन्मूलन विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से अपील की कि सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को भीख न दें और उनके पुनर्वास में सहयोग करें। उम्मीद संस्था ने बताया कि “भीख मुक्त मथुरा” अभियान के तहत अब तक लगभग 1100 भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों की पहचान की जा चुकी है। प्रशिक्षण में पुनर्वास, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक पुनर्स्थापन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। संस्था के संस्थापक बलबीर सिंह मान ने कहा कि संस्था का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भिक्षावृत्ति मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग देना है। कार्यक्रम में मथुरा के पांच बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने भिक्षावृत्ति छोड़कर शिक्षा का मार्ग अपनाया है।
Follow Samachar24