Loading...

थाना नौहझील में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने सुनी फरियादियों की फरियाद

Gargachary Times 23 August 2025, 21:40 73 views
Mathura
थाना नौहझील में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने सुनी फरियादियों की फरियाद
शनिवार को मांट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना नौहझील में थाना समाधान दिवस लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया l समाधान दिवस में कुल 07 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिनमें से दो प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने थाना समाधान दिवस से पूर्व प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता को चेक किया गया । और शेष प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व की संयुक्त टीमों को स्थल निरीक्षण तथा अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित दिया गया l
Follow Samachar24