Loading...

राधारानी सेवा समिति का 12 वां वार्षिकोत्सव 7 जून को, कैलेंडर का हुआ विमोचन

Gargachary Times 21 May 2026, 20:44 2 views
Mathura
राधारानी सेवा समिति का 12 वां वार्षिकोत्सव 7 जून को, कैलेंडर का हुआ विमोचन
राया, (अमित अग्रवाल ) श्री राधारानी सेवा समिति द्वारा संचालित 124 वी मासिक पदयात्रा एबं 12 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जिसके लिए समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए है। समिति के पवन गोयल समाजसेवी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार 7 जून रविवार को 12 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जिसमें विशाल पदयात्रा , फूलबंगला , अलौकिक छप्पन भोग महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। इससे पूर्व 4 जून को आमंत्रण यात्रा कस्वे में प्रमुख मार्गों से निकाली जायेगी।निकाली जायेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आयोजन समिति तैयारियों में जोर शोर से लगी है। इस दौरान मोहित अग्रवाल योगेश गोयल सुनील कुमार जयप्रकाश पाठक डॉ सारस्वत राजेन्द्र कुमार प्रमोद गोयल प्रदीप अग्रवाल बिटू अग्रवाल पवन अग्रवाल हरिबाबू अग्रवाल रामस्वरूप कुशवाह मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24