Loading...

दबंग बरातियो ने घर मे घुसकर वृद्वा को पीटा, पुलिस पर किया पथराव, 5 हिरासत में

Gargachary Times 21 May 2026, 20:46 43 views
Mathura
दबंग बरातियो ने घर मे घुसकर वृद्वा को पीटा, पुलिस पर किया पथराव, 5 हिरासत में
मथुरा: थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव में बारात के दौरान मामूली विवाद में जमकर पथराव हुआ। घटना में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और 5 उपद्रवियों को हिरासत में लिया।नरहौली गांव में बीती रात आई एक बारात के दौरान मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पथराव की चपेट में आने से एक स्थानीय दुकानदार महिला घायल हो गईं,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग किया और उपद्रवियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया।पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि शादी समारोह को सकुशल संपन्न कराया गया।पुलिस अब मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
Follow Samachar24