आगामी त्योहारो गंगा दशहरा व बकरा ईद को लेकर थाना शिकोहाबाद में पीस कमेटी की बैठक सपन्न हुई
Gargachary Times
21 May 2026, 20:52
55 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आगामी त्योहार गंगा दशहरा एवं बकरा ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रमीणएसपी अनुज चौधरी .सीओ शिकोहाबाद अवनीश कुमार थाना अनुज राना नगर निगम एवं नगर पालिका के कर्मचारी . और सभी धर्मगुरु . एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। ग्रामीण एसपी ने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। और वीडियो ग्राफी बचे .उन्होंने कहा त्योहारों के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
बैठक में विशेष रूप से पतंग उड़ाने में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के मांझे का इस्तेमाल न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक मांझा लोगों और पक्षियों के लिए खतरनाक साबित होता है। अंत में सभी लोगों ने मिलजुलकर त्योहार मनाने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।