बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें शिक्षक: बीएसए
Gargachary Times
23 August 2025, 21:41
36 views
Firozabad
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड खैरगढ़ के 04 विद्यालयों तथा बी0आर0सी0 खैरगढ़ पर संचालित एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड खैरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय हाथवन्त-1, प्राथमिक विद्यालय रैपुरा, प्राथमिक विद्यालय साँथी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय साँथी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाये जाने, समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था किये जाने के निर्देश के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय उच्च प्राथमिक विद्यालय साँथी में बच्चे सुव्यवस्थित तरीके एम0डी0एम0 ग्रहण नहीं करते पाये गये। इस सम्बन्ध में शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार सिखाने का दायित्व भी शिक्षकों का है। शिक्षक बच्चों को सम्बन्धित कक्षा के विषयवस्तु के साथ उनको नैतिक मूल्यों, सामाजिक विकास तथा व्यक्तिगत विकास भी कराया जाये।
बी0आर0सी0 खैरगढ़ पर संचालित एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किये जाने हेतु नवाचार किये जाने, राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी शिक्षक संदर्शिकाओं का प्रयोग किये जाने के निर्देश दिये गये।