Loading...

महिलाओं ने नगर आयुक्त से लगाई गुहार, पानी-सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान की मांग

Gargachary Times 21 May 2026, 20:53 48 views
Firozabad
महिलाओं ने नगर आयुक्त से लगाई गुहार, पानी-सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान की मांग
फिरोजाबाद /के सदाशिव मार्केट स्थित कार्यालय से विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि रामनगर छारबाग तिराहा गली नंबर-2 में पानी की भारी किल्लत है, जहां मात्र 10 से 15 मिनट ही पानी की सप्लाई हो रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह-शाम कम से कम 30-30 मिनट पानी देने की मांग की गई।ज्ञापन में खुली नालियों से फैल रही गंदगी, नियमित सफाई न होने और गली में स्ट्रीट लाइट न होने की समस्या भी उठाई गई। महिलाओं ने कहा कि अंधेरे और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गली में आवारा पशुओं के घूमने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बताया गया तथा क्षेत्र में सरकारी समरसेबल लगवाने की मांग रखी गई। वहीं सुहाग नगर माता वाली गली स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क की बदहाल स्थिति सुधारने की भी मांग की गई।
Follow Samachar24