राजकीय आईटीआई टूंडला में प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस ड्राइव आयोजित, 100 अभ्यर्थियों का चयन
Gargachary Times
21 May 2026, 20:54
43 views
Firozabad
फिरोजाबाद। राजकीय आईटीआई, आनंदपुर जारखी टूंडला में बुधवार को प्लेसमेंट ड्राइव एवं अप्रेंटिस ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 142 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया।
ड्राइव में सुब्रोस लिमिटेड नोएडा, फुरुकावा मिंडा इलेक्ट्रिक रेवाड़ी, एमआरएफ टायर लिमिटेड गोवा, फोर्स मोटर्स पुणे तथा ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नोएडा जैसी कंपनियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 65 अभ्यर्थियों को सेवायोजन तथा 35 अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस हेतु चयनित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यदेशक श्री राजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी श्री विवेक लवानिया एवं संस्थान के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता यादव द्वारा ऑफर लेटर वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
ऑफर लेटर प्राप्त करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। संस्थान प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।