Loading...

फुटकर मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का हुआ निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Gargachary Times 21 May 2026, 20:55 1 views
Firozabad
फुटकर मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का हुआ निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में गुरुवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद द्वारा मय स्टाफ क्षेत्र अंतर्गत फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों एवं कैंटीन परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा सेवन न करने दिया जाए। अधिकारियों ने मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने तथा पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आबकारी निरीक्षक ने विशेष रूप से पोस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने पर जोर दिया तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण अभियान के दौरान दुकानदारों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।
Follow Samachar24