भारतीय किसान यूनियन भानू के मुख्य सचिव योगश यादब के नेतृत्व में विजली विभाग के कार्य करने के विरोध किसान पंचायत
Gargachary Times
23 August 2025, 21:42
27 views
Firozabad
आज भारतीय किसान यूनियन भानु के मुख्य सचिव योगेश यादव के नेतृत्व में शिकोहाबाद के शंभूनगर मैं किसान पंचायत बिजली विभाग के कुटुनिति से कार्य करने के विरोध में हुई
मोहल्ला शंभूनगर मैं सभी के घरों तक बिजली सुचारू रूप से पहुंच रही है एक ट्रांसफार्मर कम वोल्टेज निकाल रहा था जिसके लिए माधोगंज बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजीनियर अजय यादव ने ट्रांसफार्मर को न बदल कर कुछ घरों के लिए बिजली की लाइन अलग से निकालने के लिए ठेकेदार को बोल दिया जब शंभूनगर की छोटी छोटी गलियों में पहले से ही इतने बिजली के खंभे लगे हैं कि उन गलियों में से लोगों को अपनी अपनी गाड़ियां निकालने मैं बहुत समस्याओं से झूझना पड़ता है वहीं आकाश यादव भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी हैं उनका घर उसी गली में है जब उन्होंने ठेकेदार से बिजली खंभा लगाने से मना किया तो ठेकेदार ने जूनियर इंजीनियर को सूचना दी जूनियर इंजीनियर अजय यादव ने मौके पर पहुंच कर पुलिस बल को भी बुला लिया और वहां के लोगों को धमकाने लगे कि मुकदमा लिखवा दूंगा और कल खंभा लगेगा ऐसा बोल कर चले गए इस बात को लेकर भाकियू भानु के मुख्य सचिव योगेश यादव ने आनन फानन में पंचायत रख दी जब पंचायत स्थल पर एसडीओ हरि सिंह पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया तो उन्होंने माधोगंज के सभी अधिकारियों को फटकार लगाई और बोला कि जब ट्रांसफार्मर बदल कर समस्या का समाधान हो जाएगा तो क्यों खंभे लगा रहे हो और वो भी दूसरी गली में एसडीओ महोदय ने आस्वस्त किया कि गली में कोई पोल नहीं लगेगा और शंभूनगर पानी की टंकी के पास का ट्रांसफार्मर बदला जाएगा और स्वामी नगर में श्री राम रिसॉर्ट के पास भी एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा जिससे स्वामी नगर की भी बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा ।
इस आश्वासन पर पंचायत को समाप्त किया ।
पंचायत मैं आकाश यादव, गौरव यादव, आशु यादव,विवेक यादव, राम यादव,योगेश यादव, हरविंद्र ठाकुर, राहुल यादव,अंकुर कुलश्रेष्ठ, रवीश यादव,जलवा यादव,रामेंद्र कुमार, आयुष यादव,अनिल यादव व अन्य लोग मौजूद रहे