भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
21 May 2026, 21:00
83 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाअधिकारी सोपा गया जापान
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तामम पदाधिकारि एकत्रित होकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिन्होंने प्रदर्शन किया
और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस दौरान उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भारी मात्रा में नष्ट हो गई थीं, लेकिन अब तक किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिला है। वही किसान खाद और बीज की समस्या से भी जूझ रहे हैं ।
जिन्हें समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी का कहना है कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि फसल नुकसान का जल्द मुआवजा दिलाया जाए, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसानों की सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला अध्यक्ष कुमारी मीरा सिंह , महानगर अध्यक्ष रघुराज सिंह, उपाध्यक्ष हुकम सिंह,
सचिव विशंभर सिंह, महामंत्री भूरी सिंह शुक्ला, जिला महासचिव धीरी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।