Loading...

मथुरा डीएम नही कर पा रहे भीषण गर्मी में फरियादियों के लिए ठण्डा पानी पीने की व्यवस्था

Gargachary Times 22 May 2026, 11:10 236 views
Mathura
मथुरा डीएम नही कर पा रहे भीषण गर्मी में फरियादियों के लिए ठण्डा पानी पीने की व्यवस्था
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। रोजाना तमाम फरियादी दूर-दूर से अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आते हैं। भीषण गर्मी का समय है, गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि पीने को थोड़ा ठंडा पानी मिल जाए तो प्यास बुझ जाए। कलेक्ट्रेट पर अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादी भी यही सोचते हैं। लेकीन यहां का तो हाल ही बुरा है। यहां ठन्डे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी बदहाल व्यवस्था को लेकर आने वाले लोग कलेक्ट्रेट के अधिकारियों को जमकर कोसते है। कहते है कि जनपद के सबसे बड़े अधिकारी के यहां पर यह हाल है। कलेक्ट्रेट पर लगी ठंडे पानी की सभी मशीन शोपीस बनी हुई है। जिन्हें ठीक कराने के लिए कोई अधिकारी जरूरी नहीं समझते हैं। वही बताते चलें कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारी भी ठंडा पानी पीने के लिए तरसते हैं जिसको लेकर वह भी अपने अधिकारियों को जमकर कोसते हैं। कहते है कि अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। एडीएम से डीएम तक का कार्यालय यहां पर है इन सभी अधिकारियों से मिलने दूर दूर से तमाम फरियादी आते है लेकिन भीषण गर्मी में इनके लिए पानी पीने की व्यवस्था तक नहीं है। होगी भी कैसे साहब तो ऐसी दफ्तरों में बैठे हुए हैं बाहर आने वाले फरियादियों की उनको फिक्र कहा। बढ़ते तापमान से टंकी का पानी गर्म हो जाता है, गर्म पानी को पीने को मजबूर है कलेट्रेट पर आने वाले फरियादी। यह है मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय का हाल।
Follow Samachar24