बरसाना के टेम्पो चालकों ने पुलिस पर चौथ वसूली करने के आरोप मेँ मंत्री प्रतनिधि से की मुलाक़ात
Gargachary Times
23 August 2025, 21:43
130 views
Mathura
छाता बरसाना गोवर्धन नंद गांव कोसी सहित सैकड़ो की संख्या में ऑटो चालक माननीय चौधरी लक्ष्मी नारायण कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के यहां फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों ने आरोप लगाया के थाना बरसाना कस्बा इंचार्ज विनोद बाबू मिश्रा हमसे चौथ वसूली कराते हैं ठेकेदार ₹20 प्रतिदिन की रसीद काटता है हमसे आए दिन तीन चार ऑटो बेगार में लिए जाते है उसके बावजूद भी हमारे साथ हर रोज मारपीट करते रहते हैं कई ऑटो चालक पुलिस की मार से अस्पताल तक जा चुके हैं अगर हम तानाशाह अधिकारियों का विरोध करते हैं तो हमारे -मोटी रकम के चालान भर देते हैं हम गरीब ऑटो चालक इन लोगों का आतंक कहां तक सहन करें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक सभी हम लोगों पर तरह-तरह के अत्याचारों से परेशान करते रहते हैं जबकि हमारे सभी गाड़ियों के कागज पूरे है पुलिस प्रशासन के आतंक से दुखी होकर हम सभी ऑटो चालक माननीय प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के यहां आए हैं अगर हमें यहां से भी न्याय नहीं मिलेगा तो हम सभी क्षेत्र के ऑटो चालक हड़ताल पर जाएंगे