Loading...

जनपद में डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण आज से शुरू, डीएम ने की सभी से सहयोग की अपील

Gargachary Times 22 May 2026, 21:04 63 views
Firozabad
जनपद में डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण आज से शुरू, डीएम ने की सभी से सहयोग की अपील
फिरोजाबाद जनपद में 16वीं राष्ट्रीय जनगणना के अभियान का आगाज आज से शुरू हो गया है, प्रथम चरण के अंतर्गत मकान की सूचीकरण व मकान गणना का कार्य किया जाएगा, यह गणना 22 मई से प्रारंभ होकर आगामी 20 जून तक निरंतर संचालित रहेगी। जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने जनपद वासियों से राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है, जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश व प्रदेश के विकास की योजनाओं का मुख्य आधार है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, कि प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराए। प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर योजनावार तरीके से मकान की नंबरिंग की जाएगी और उसकी सूची तैयार होगी, जनपद में इस वृहद व महत्वपूर्ण कार्य को पूर्णतः पारदर्शिता व सुगमता से संपन्न करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है, जिसके तहत 5360 प्रगणक, 850 सुपरवाइजर, 15 चार्ज अधिकारी, 52 अधिशासी अधिकारी, तीन जोनल ऑफिसर (नगर निगम) नियुक्त किए गए हैं। यह संपूर्ण महा अभियान जनता के सहयोग और प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से संचालित किया जाएगा, ताकि जनपद का कोई क्षेत्र व मकान जनगणना से वंचित न रहें।
Follow Samachar24