Loading...

नगर पंचायत बलदेव के चैयरमेन मुरारी लाल अग्रवाल व गोकुल चैयरमेन संजय दीक्षित ने की सचिव मुख्यमंत्री से भेंट

Gargachary Times 22 May 2026, 21:09 86 views
Lucknow
नगर पंचायत बलदेव के चैयरमेन मुरारी लाल अग्रवाल व गोकुल चैयरमेन संजय दीक्षित ने की सचिव मुख्यमंत्री से भेंट
लखनऊ: नगर पंचायत बलदेव के चैयरमेन मुरारी लाल अग्रवाल व गोकुल के चैयरमेन संजय दीक्षित ने मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह से बलदेव व गोकुल के विकास हेतु समाचार 24 व गर्गाचार्य टाइम्स के चैयरमेन व प्रधान संपादक डॉ विवेक गर्गाचार्य के नेतृत्व में विकास कार्यों हेतु धन स्वीकृत व बलदेव व गोकुल के चौमुखी विकास हेतु प्रस्ताव देकर मुख्यमंत्री से शीघ्र अनुमोदन की मांग की इस दौरान बलदेव के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने बलदेव के बाहरी सड़क व हनुमान तिराहे से लेकर मंदिर तक सड़क का चौड़ीकरण व बलदेव की बाहरी परिक्रमा हेतु सड़क निर्माण व राज्य वित्त का अंश बढ़ाने की मांग की साथ ही गोकुल के अध्यक्ष संजय दीक्षित ने गोकुल में विकास हेतु धन की मांग की साथ ही उन्होंने कहा कि गोकुल व बलदेव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिससे वाहन पार्किंग की समस्या रहती है उस समस्या के निदान के लिए भी धन की मांग की गई, समाचार 24 न्यूज़ चैनल व गर्गाचार्य टाइम्स के प्रधान संपादक डॉ विवेक गर्गाचार्य ने बलदेव में टीएफसी निर्माण के लिए जल्द से जल्द स्वीकृति देने हेतु अनुरोध किया सभी अनुरोधों को स्वीकार करते हुए सचिव मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने बलदेव व गोकुल के विकास के लिए आस्वस्त किया, इस दौरान बलदेव गोकुल अध्यक्ष के द्वारा सचिव मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह को प्रसाद भेंट किया और पटुका पहना कर आभार प्रकट किया !
Follow Samachar24