Loading...

नीट पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Gargachary Times 22 May 2026, 21:11 51 views
Lucknow
नीट पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी युवा प्रकोष्ठों के नौजवानों ने नीट पेपर लीक और बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में लखनऊ स्थित हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई और पेपर लीक को लेकर सरकार के विरोध में नारे लगायें। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता की, उन्हें सड़क पर घसीटा। कई नौजवानों को चोटें आयीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती गिरफ्तार कर बसों में भर कर इको गार्डेन भेज दिया। प्रदर्शन में राम प्रकाश मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर, राज साहनी बलिया उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, आशुतोष आशू प्रदेश प्रवक्ता समाजवादी युवजन सभा, इं0 अभिषेक सिंह यादव उन्नाव प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा, शिवशंकर लोधी उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, अंकुश यादव अमेठी प्रदेश सचिव युवजन सभा, राज कुमार गौतम, अखिलेश यादव अयोध्या प्रदेश सचिव युवजन सभा, कुणाल मौर्या, राज यादव कौशाम्बी, प्रवेश यादव अम्बेडकरनगर, सौमित्र शाहजहांपुर, प्रवेश कुमार लखनऊ राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, लवकुश यादव, दीपक महाकाल, शुभम यादव मऊ, दिनेश लोहिया, नगेन्द्र लोधी, शुभम यादव, गोलू यादव, जीतू कश्यप प्रदेश सचिव छात्र सभा, राजू यादव राजीव कुमार राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, रविकान्त, अजीत कुमार, विकास कुमार, अखिलेश यादव बस्ती, जर्नादन यादव राठ हमीरपुर, शिवकेश, केशव प्रजापति, देवेश लोधी, मोनू यादव लखनऊ, गणेश शंकर, पंकज कुशवाहा छात्र सभा गाजीपुर, विकास यादव विशु, मुलायम सिंह यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, संवरिया शिवम यादव, रवि प्रकाश आदि शामिल रहे।
Follow Samachar24