Loading...

थाना टूण्डला पुलिस टीम अभियुक्त अमन अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 23 May 2026, 19:39 49 views
Firozabad
थाना टूण्डला पुलिस टीम अभियुक्त अमन अवैध असलहा सहित गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा नाजायज असलाह रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान दिनांक 22/05/2026 मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमन पुत्र सतीशचन्द्र निवासी अलीनगर कैंजरा राजा का ताल थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 24 वर्ष को मय 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के जे0वी0 इन्टर काँलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 250/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24